जन्म एवं परिवार
- जन्म: 23 सितंबर 1908 ई.
- निधन: 24 अप्रैल 1974 ई.
- जन्म-स्थान: सिमरिया, बेगूसराय, बिहार
- माता-पिता: मनहप देवी एवं रवि सिंह
- पत्नी: श्यामवती देवी
- उपाधि: राष्ट्रकवि
राष्ट्रकवि दिनकर का विचारोत्तेजक निबंध — नर-नारी समानता, स्त्री-पुरुष संबंध और सामाजिक पुनर्मूल्यांकन की पुकार
राष्ट्रकवि, ओजस्वी कवि, गंभीर चिंतक एवं समर्थ गद्यकार
‘अर्धनारीश्वर’ शिव और पार्वती का कल्पित रूप है, जिसका आधा अंग पुरुष का और आधा अंग नारी का होता है। एक ही मूर्ति की दो आँखें — एक रसमयी और दूसरी विकराल; एक ही मूर्ति की दो भुजाएँ — एक त्रिशूल उठाए और दूसरी की पहुँची पर चूड़ियाँ और उंगलियाँ अलतक से लाल; एक ही मूर्ति के दो पाँव — एक जरीदार साड़ी से आवृत और दूसरा बाघंबर से ढँका हुआ। एक हाथ में डमरू, एक में वीणा परम उदार। एक नयन में गरल, एक में संजीवन की धार।
अर्धनारीश्वर की कल्पना में कुछ इस बात का भी संकेत है कि नर-नारी पूर्ण रूप से समान हैं एवं उनमें से एक के गुण दूसरे के दोष नहीं हो सकते। अर्थात नरों में नारियों के गुण आएँ तो इससे उनकी मर्यादा हीन नहीं होती, बल्कि उनकी पूर्णता में वृद्धि होती है।
किंतु पुरुष और स्त्री में अर्धनारीश्वर का यह रूप आज कहीं भी देखने में नहीं आता। संसार में सर्वत्र पुरुष पुरुष है और स्त्री स्त्री। नारी समझती है कि पुरुष के गुण सीखने से उसके नारीत्व में बट्टा लगेगा। इसी प्रकार पुरुष भी स्त्रियोचित गुणों को अपनाकर समाज में स्त्रैण कहलाने से घबराता है। गुणों का बैटवारा करते समय पुरुष ने नारी से उसकी राय नहीं पूछी। स्वयं तो वह वृक्ष बन बैठा और नारी को उसने लता बना दिया। स्वयं तो वह वृंत बन गया और नारी को उसने कली मान लिया।
तब से धूप पुरुष और चाँदनी नारी रही है; ग्रीष्म नर और वर्षा मादा रही है; विचार पति और भावना पत्नी रही है। जहाँ भी कर्म का कोई क्षेत्र है, अधिकार की कोई भूमि है और सत्ता का कोई सीधा उत्स है, उस पर कब्जा नारी का नहीं, नर का माना जाता है।
नर और मादा पशुओं में भी थे और पक्षियों में भी। किंतु पशुओं और पक्षियों ने अपनी मादाओं पर आर्थिक परवशता नहीं लादी। लेकिन मनुष्य की मादा पर यह पराधीनता आप से आप लद गई। और इस पराधीनता ने नर-नारी से वह सहज दृष्टि भी छीन ली जिससे नर पशुओं की मादा को या मादा अपने नर को देखती है। कृषि का विकास सम्भवतः पहला सोपान था, किंतु इस पहली सीढ़ी पर सम्भवतः ने मनुष्य ने भारी कीमत वसूल कर ली।
निवृत्तिमार्गी निकले उन्होंने जीवन के साथ नारी को भी अलग ढकेल दिया, क्योंकि नारी उनके किसी काम की चीज नहीं थी। प्राचीन विश्व में जब वैयक्तिक मुक्ति की खोज मनुष्य-जीवन की सबसे बड़ी साधना मानी जाने लगी, तब झुंड के झुंड विवाहित लोग संन्यास लेने लगे और उनकी अभागिनी पत्नियों के सिर पर जीवित वैधव्य का पहाड़ टूटने लगा।
बुद्ध और महावीर ने कृपा करके नारियों को भी भिक्षुणी होने का अधिकार दिया था, किंतु यह अधिकार भी नारी के हाथ सुरक्षित न रह सका। जैनों के बीच जब दिगंबर संप्रदाय निकला, तब धर्माचार्य नारियों की भिक्षुणी होनेवाली बात से चबरा उठे और धर्म-पुस्तक में उन्होंने एक नए नियम का विधान किया कि नारियों का भिक्षुणी होना व्यर्थ है, क्योंकि मोक्ष नारी जीवन में नहीं मिल सकता।
धर्म साधक महात्मा और साधु नारियों से भय खाते थे। विचित्र बात तो यह है कि इनमें से कई महात्माओं ने तो ब्याह भी किया और फिर नारियों की निंदा भी की। कबीर साहब का एक दोहा मिलता है — "नारी तो हम हूँ करी, तब ना किया विचार। जब जानी तब परिहरी, नारी महा विकार।।"
इन सबसे भिन्न रवीन्द्रनाथ, प्रसाद और प्रेमचंद जैसे कवियों और रोमांटिक चिंतकों में नारी का जो रूप प्रकट हुआ, वह भी उसका अर्धनारीश्वर रूप नहीं है। प्रेमचंद ने कहा है कि "पुरुष जब नारी के गुण लेता है तब वह देता बन जाता है; किंतु नारी जब नर के गुण सीखती है तब वह राक्षसी हो जाती है।"
यतियों का अभिशाप काल समाप्त हो गया। अब नारी विकारों की खान और पुरुषों की बाधा नहीं मानी जाती। वह प्रेरणा का उद्गम, शक्ति का स्रोत और पुरुषों की क्लांति की महौषधि हो उठी है। फिर भी, नारी अपनी सही जगह पर नहीं पहुँची है। पुरुष नारी से अब यह कहने लगा है कि, "तुम्हें घर से बाहर निकलने की क्या जरूरत है? कमाने को मैं अकेला काफी हूँ। तुम घर बैठे खर्च किया करो।"
अर्धनारीश्वर केवल इसी बात का प्रतीक नहीं है कि नारी और नर जब तक अलग हैं तब तक दोनों अधूरे हैं, बल्कि इस बात का भी कि पुरुष में नारीत्व की ज्योति जगे, और यह कि प्रत्येक नारी में भी पौरुष का स्पष्ट आभास हो।
"मही माँगती प्राण-प्राण में सजी कुसुम की ब्यारी;
स्वप्न-स्वप्न में गूँज सत्य की, पुरुष-पुरुष में नारी।" — रामधारी सिंह दिनकर
पाठ के प्रत्येक भाग की संदर्भ, प्रसंग, भावार्थ एवं विशेष सहित व्याख्या
“अर्धनारीश्वर शंकर और पार्वती का कल्पित रूप है, जिसका आधा अंग पुरुष का और आधा अंग नारी का होता है । एक ही मूर्ति की दो आँखें, एक रसमयी और दूसरी विकराल; एक ही मूर्ति की दो भुजाएँ, एक त्रिशूल उठाए और दूसरी की पहुँची पर चूँडियाँ और उंगलियाँ अलकतक से लाल; एवं एक ही मूर्ति के दो पाँव, एक जरीदार साड़ी से आवृत और दूसरा बाघंबर से ढँका हुआ ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ रामधारी सिंह दिनकर के प्रसिद्ध निबंध ‘अर्धनारीश्वर’ से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक अर्धनारीश्वर की कल्पना का वर्णन करते हुए उसके प्रतीकात्मक अर्थ की ओर संकेत कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि अर्धनारीश्वर शिव और पार्वती का कल्पित रूप है, जिसमें आधा अंग पुरुष का और आधा अंग नारी का होता है। एक ही मूर्ति की दो आँखें हैं — एक रसमयी (करुणा एवं सौंदर्य से भरी) और दूसरी विकराल (भयानक एवं प्रचंड)। एक ही मूर्ति की दो भुजाएँ हैं — एक त्रिशूल उठाए हुए और दूसरी की पहुँची पर चूड़ियाँ एवं अलतक से लाल उंगलियाँ। एक ही मूर्ति के दो पाँव हैं — एक जरीदार साड़ी से आवृत और दूसरा बाघंबर से ढँका हुआ।
भावार्थ: अर्धनारीश्वर की कल्पना में नर-नारी के पूर्ण समन्वय एवं समानता का संकेत है। यह मूर्ति पुरुष और स्त्री के गुणों के मिलन का प्रतीक है।
विशेष: ‘अर्धनारीश्वर’ शब्द का अर्थ — आधा नारी और आधा ईश्वर; दोनों के गुणों का सुंदर समन्वय; भाषा में संस्कृत शब्दावली का प्रयोग।
“स्पष्ट ही, यह कल्पना शिव और शक्ति के बीच पूर्ण समन्वय दिखाने को निकाली गई होगी, किंतु इसकी सारी व्याप्तियाँ वहीं तक नहीं रुकतीं । अर्धनारीश्वर की कल्पना में कुछ इस बात का भी संकेत है कि नर-नारी पूर्ण रूप से समान हैं एवं उनमें से एक के गुण दूसरे के दोष नहीं हो सकते । अर्थात नरों में नारियों के गुण आएँ तो इससे उनकी मर्यादा हीन नहीं होती, बल्कि, उनकी पूर्णता में त्रुद्ध होती ही होती है ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक अर्धनारीश्वर की कल्पना के गहरे अर्थ को स्पष्ट कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि स्पष्ट ही यह कल्पना शिव और शक्ति के बीच पूर्ण समन्वय दिखाने के लिए निकाली गई होगी, किंतु इसकी सारी व्याप्तियाँ वहीं तक नहीं रुकतीं। अर्धनारीश्वर की कल्पना में यह भी संकेत है कि नर-नारी पूर्ण रूप से समान हैं और उनमें से एक के गुण दूसरे के दोष नहीं हो सकते। अर्थात नरों में नारियों के गुण आएँ तो इससे उनकी मर्यादा हीन नहीं होती, बल्कि उनकी पूर्णता में वृद्धि होती है।
भावार्थ: पुरुष और स्त्री दोनों में एक-दूसरे के गुणों का समावेश होना चाहिए। यही अर्धनारीश्वर की कल्पना का सच्चा अर्थ है।
विशेष: ‘पूर्ण समन्वय’ — नर-नारी के बीच सामंजस्य पर बल; ‘मर्यादा हीन नहीं होती’ — पुरुष में नारीत्व के गुणों की स्वीकार्यता; विचारोत्तेजक शैली।
“कितु पुरुष और स्त्री में अधिनारीश्वर का यह रूप आज कहीं भी देखने में नहीं आता । संसार में सर्वत्र पुरुष पुरुष है और स्त्री स्त्री । नारी समझती है कि पुरुष के गुण सीखने से उसके नारीत्व में बट्टा लगेगा । इसी प्रकार पुरुष भी स्त्रियोत्तित गुणों को अपनाकर समाज में स्त्रैण कहलाने से घबराता है । स्त्री और पुरुष के गुणों के बीच एक प्रकार का विभाजन हो गया है तथा विभाजन की रेखा को लाँघने में नर और नारी, दोनों को भय लगता है ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक आधुनिक समाज में नर-नारी के बीच गुणों के विभाजन की समस्या पर विचार कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि किंतु पुरुष और स्त्री में अर्धनारीश्वर का यह रूप आज कहीं भी देखने में नहीं आता। संसार में सर्वत्र पुरुष पुरुष है और स्त्री स्त्री। नारी समझती है कि पुरुष के गुण सीखने से उसके नारीत्व में बट्टा लगेगा। इसी प्रकार पुरुष भी स्त्रियोचित गुणों को अपनाकर समाज में स्त्रैण कहलाने से घबराता है। इस प्रकार स्त्री और पुरुष के गुणों के बीच एक प्रकार का विभाजन हो गया है तथा विभाजन की रेखा को लाँघने में नर और नारी दोनों को भय लगता है।
भावार्थ: समाज ने पुरुष और स्त्री के गुणों को बाँट दिया है — पुरुष के लिए पौरुष, स्त्री के लिए कोमलता। इस विभाजन के कारण दोनों एक-दूसरे के गुण नहीं अपना पाते।
विशेष: ‘बट्टा लगना’ — मर्यादा या प्रतिष्ठा में कमी होना; ‘स्त्रैण’ — स्त्री जैसा; गुणों के विभाजन पर तीखा प्रहार।
“कितु, ऐसा लगता है कि गुणों का बैटवारा करते समय पुरुष ने नारी से उसकी राय नहीं पूछी, अपने मन से उसने जहाँ चाहा, नारी को बिठा दिया । स्वयं तो वह वृक्ष बन बैठा और नारी को उसने लता बना दिया । स्वयं तो वह वृंत बन गया और नारी को उसने कली मान लिया । तब से धूप पुरुष और चाँदनी नारी रही है; ग्रीष्म नर और वर्षा मादा रही है; विचार पति और भावना पत्नी रही है । जहाँ भी कर्म का कोई क्षेत्र है, अधिकार की कोई भूमि है और सत्ता का कोई सीधा उत्स है, उस पर कब्जा नारी का नहीं, नर का माना जाता है ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक बताते हैं कि गुणों का विभाजन पुरुष के एकपक्षीय निर्णय से हुआ।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि गुणों का बैटवारा करते समय पुरुष ने नारी से उसकी राय नहीं पूछी। अपने मन से उसने जहाँ चाहा, नारी को बिठा दिया। स्वयं तो वह वृक्ष बन बैठा और नारी को लता बना दिया। स्वयं वृंत (डाली) बन गया और नारी को कली मान लिया। तब से धूप पुरुष और चाँदनी नारी रही है; ग्रीष्म नर और वर्षा मादा रही है; विचार पति और भावना पत्नी रही है। जहाँ भी कर्म का कोई क्षेत्र है, अधिकार की कोई भूमि है और सत्ता का कोई सीधा उत्स है, उस पर कब्जा नारी का नहीं, नर का माना जाता है।
भावार्थ: पुरुष ने स्त्री को दुर्बल, कोमल और आश्रित के रूप में स्थापित कर दिया। सत्ता, अधिकार एवं कर्म के सभी क्षेत्रों पर पुरुष का एकाधिकार हो गया।
विशेष: ‘वृक्ष-लता’ का सुंदर रूपक; ‘धूप-चाँदनी’, ‘ग्रीष्म-वर्षा’, ‘विचार-भावना’ — विरोधी जोड़े; ‘कब्जा’ शब्द में तीखा व्यंग्य।
“नर है विधाता का मुख्य तंतुवाय जो वस्त्र बुनकर तैयार करता है, नारी का कम उस वस्त्र पर छोटे डालना है । नर है कुदाल चलानेवाला बलशाली किसान जो मिट्टी तांडकर अन्न उपजाता है, नारी का काम दोनों को अछोरना-पछोरना है । नर है नदियों का वेगमय प्रवाह, नारी उसमें लहर बन कर उठती-गिरती रहती है । सिंहासन तो वस्तुतः राजा के लिए होता है; राजा उसके वामांग की शोभा मात्र है । सत्य है राजा की ग्रीवा और विशाल वक्षोदेश, राजा उन पर मंदार हार बनकर झूलने के लिए है । राजा काया और राजा छाया के प्रतीक हैं । सत्य का साकार रूप तो राजा ही होता है, नारी है कल्पना का रंगीन जाली और सपनों की मीठी मुस्कान जो जीवन में उतरी तो वह-वाह और नहीं उतरी तो वाह-वाह ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक पुरुष और नारी की पारंपरिक भूमिकाओं का वर्णन कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि पुरुष विधाता का मुख्य तंतुवाय (बुनकर) है जो वस्त्र बुनकर तैयार करता है, नारी का काम उस वस्त्र पर छोटे (कढ़ाई) डालना है। पुरुष कुदाल चलानेवाला बलशाली किसान है जो मिट्टी ताड़कर अन्न उपजाता है, नारी का काम उसे अछोरना-पछोरना है। पुरुष नदियों का वेगमय प्रवाह है, नारी उसमें लहर बनकर उठती-गिरती रहती है। सिंहासन तो वस्तुतः राजा के लिए होता है; रानी उसके वामांग की शोभा मात्र है। सत्य राजा की ग्रीवा और विशाल वक्षोदेश है, रानी उन पर मंदार हार बनकर झूलने के लिए है। राजा काया और रानी छाया के प्रतीक हैं। सत्य का साकार रूप तो राजा ही होता है, नारी कल्पना का रंगीन जाली और सपनों की मीठी मुस्कान है जो जीवन में उतरी तो वाह-वाह और नहीं उतरी तो वाह-वाह।
भावार्थ: पुरुष को सृजनकर्ता, कर्ता एवं सत्ताधारी माना गया है, जबकि नारी को केवल शोभा, कल्पना एवं मनोरंजन का साधन। यह विभाजन अन्यायपूर्ण है।
विशेष: ‘तंतुवाय’ — बुनकर; ‘वामांग’ — बायाँ अंग; ‘मंदार हार’ — मंदार फूल का हार; ‘वाह-वाह’ का दोहराव — व्यंग्यात्मक प्रयोग।
“नर और मादा पशुओं में भी थे और पक्षियों में भी । किंतु पशुओं और पक्षियों ने अपनी मादाओं पर आर्थिक परवशता नहीं लादी । लेकिन, मनुष्य की मादा पर यह पराधीनता आप से आप लद गई । और इस पराधीनता ने नर-नारी से वह सहज दृष्टि भी छीन ली जिससे नर पशुओं की मादा को या मादा अपने नर को देखती है । कृषि का विकास सम्भवतः पहला सोपान था, किंतु इस पहली सीढ़ी पर सम्भवतः ने मनुष्य ने भारी कीमत वसूल कर ली ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक नारी की पराधीनता के ऐतिहासिक कारणों की खोज कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि नर और मादा पशुओं में भी थे और पक्षियों में भी। किंतु पशुओं और पक्षियों ने अपनी मादाओं पर आर्थिक परवशता नहीं लादी। लेकिन मनुष्य की मादा पर यह पराधीनता आप से आप लद गई। और इस पराधीनता ने नर-नारी से वह सहज दृष्टि भी छीन ली जिससे नर पशुओं की मादा को या मादा अपने नर को देखती है। कृषि का विकास सम्भवतः पहला सोपान (सीढ़ी) था, किंतु इस पहली सीढ़ी पर मनुष्य ने भारी कीमत वसूल कर ली।
भावार्थ: पशुओं में नर-मादा के बीच आर्थिक पराधीनता नहीं होती, किंतु मनुष्य ने कृषि के विकास के साथ नारी को आर्थिक रूप से पराधीन बना दिया। यह मनुष्य की सबसे बड़ी कीमत थी।
विशेष: ‘आर्थिक परवशता’ — आर्थिक पराधीनता; ‘सोपान’ — सीढ़ी; मानव सभ्यता के विकास के साथ नारी की स्थिति में गिरावट का विश्लेषण।
“इस पराधीनता के कारण नारी अपने अस्तित्व की अधिकारिणी नहीं रही । उसके सुख और दुख, प्रतिष्ठा और अप्रतिष्ठा, यहाँ तक कि जीवन और मरण पुरुष की मर्जी पर टिकने लगे । उसका सारा मूल्य इस बात पर जा ठहरा कि पुरुषों को उसकी कोई आवश्यकता है या नहीं । इसी से नारी को पद-मर्यादा प्रतिष्ठिमार्ग के प्रचार से उतरी और निवृत्तिमार्ग के प्रचार से गिरती रही है । जो प्रतिष्ठिमार्गी हुए, उन्होंने नारी को गले से लगाया, क्योंकि जीवन से वे आनंद चाहते थे और नारी आनंद की खान थी । किंतु जो निवृत्तिमार्गी निकले उन्होंने जीवन के साथ नारी को भी अलग ढकेल दिया, क्योंकि नारी उनके किसी काम की चीज नहीं थी ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक नारी की पराधीनता के परिणामों एवं प्रवृत्ति-निवृत्ति मार्गों के प्रभाव का वर्णन कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि इस पराधीनता के कारण नारी अपने अस्तित्व की अधिकारिणी नहीं रही। उसके सुख-दुख, प्रतिष्ठा-अप्रतिष्ठा, यहाँ तक कि जीवन-मरण भी पुरुष की मर्जी पर टिकने लगे। उसका सारा मूल्य इस बात पर निर्भर हो गया कि पुरुषों को उसकी कोई आवश्यकता है या नहीं। इसी कारण नारी की पद-मर्यादा प्रवृत्तिमार्ग के प्रचार से उतरी और निवृत्तिमार्ग के प्रचार से और गिरती रही। जो प्रवृत्तिमार्गी (गृहस्थ) हुए, उन्होंने नारी को गले से लगाया, क्योंकि वे जीवन से आनंद चाहते थे और नारी आनंद की खान थी। किंतु जो निवृत्तिमार्गी (संन्यासी) निकले, उन्होंने जीवन के साथ नारी को भी अलग ढकेल दिया, क्योंकि नारी उनके किसी काम की चीज नहीं थी।
भावार्थ: प्रवृत्तिमार्गियों ने नारी को भोग का साधन माना और निवृत्तिमार्गियों ने उसे त्याज्य समझा। दोनों ही दृष्टिकोणों में नारी को सम्मान नहीं मिला।
विशेष: ‘प्रवृत्तिमार्ग’ — गृहस्थ जीवन का मार्ग; ‘निवृत्तिमार्ग’ — संन्यास का मार्ग; ‘आनंद की खान’ — नारी को केवल भोग की वस्तु मानने का संकेत।
“प्राचीन विश्व में जब वैयक्तिक मुक्ति की खोज मनुष्य-जीवन की सबसे बड़ी साधना मानी जाने लगी, तब झुंड के झुंड विवाहित लोग संन्यास लेने लगे और उनकी अभागिनी पल्लियों के सिर पर जीवित वैधव्य का पहाड़ टूटने लगा । जरा उन आँसुओं की कल्पना कीजिए जो उन अभागिनियों की आँखों से बहते होंगे, जिनके पति परमार्थ लाभ के लिए उनका त्याग कर देते थे । जरा उस बेबसी को भी ध्यान में लाइए जो इस अनुभूति से उठती होगी कि आखिर जो संन्यास लेता है, वह निष्ठुर है, कायर और कठोर नहीं, बल्कि पुण्यात्मा, साहसी और शायद, सबसे बड़ा वीर है । और हाय री नारी ! जो इन परिस्थितियों से हार कर, स्वेच्छया, अपने आप को, सचमुच ही, पुण्य की बाधा और पाप की खान मानकर पछाड़ खाकर रह जाती थी ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक संन्यास प्रथा के कारण नारी की दयनीय स्थिति का मार्मिक चित्रण कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि प्राचीन विश्व में जब वैयक्तिक मुक्ति की खोज मनुष्य-जीवन की सबसे बड़ी साधना मानी जाने लगी, तब झुंड के झुंड विवाहित लोग संन्यास लेने लगे और उनकी अभागिनी पत्नियों के सिर पर जीवित वैधव्य का पहाड़ टूटने लगा। जरा उन आँसुओं की कल्पना कीजिए जो उन अभागिनियों की आँखों से बहते होंगे, जिनके पति परमार्थ लाभ के लिए उनका त्याग कर देते थे। जरा उस बेबसी को भी ध्यान में लाइए जो इस अनुभूति से उठती होगी कि आखिर जो संन्यास लेता है, वह निष्ठुर, कायर और कठोर नहीं, बल्कि पुण्यात्मा, साहसी और शायद सबसे बड़ा वीर है। और हाय री नारी! जो इन परिस्थितियों से हारकर, स्वेच्छया, अपने आप को सचमुच ही पुण्य की बाधा और पाप की खान मानकर पछाड़ खाकर रह जाती थी।
भावार्थ: संन्यास प्रथा ने नारी को जीवित वैधव्य का दुख दिया। समाज ने संन्यासी को पुण्यात्मा माना, किंतु उसकी पत्नी को पाप की खान समझा। यह अत्यंत अन्यायपूर्ण था।
विशेष: ‘जीवित वैधव्य’ — पति के जीवित रहते हुए भी विधवा जैसा जीवन; ‘पुण्य की बाधा और पाप की खान’ — नारी को दिया गया अन्यायपूर्ण स्थान; मार्मिक एवं भावुक शैली।
“बुद्ध और महावीर ने कृपा करके नारियों को भी भिक्षुणी होने का अधिकार दिया था, किंतु यह अधिकार भी नारी के हाथ सुरक्षित न रह सका । जैनों के बीच जब दिगंबर संप्रदाय निकला, तब धर्माचार्य नारियों की भिक्षुणी होनेवाली बात से चबरा उठे और धर्म-पुस्तक में उन्होंने एक नए नियम का विधान किया कि नारियों का भिक्षुणी होना व्यर्थ है, क्योंकि मोक्ष नारी जीवन में नहीं मिल सकता । नारियाँ घर में ही रहकर दान-पुण्य करें और उस दिन की प्रतीक्षा करें जब उनका जन्म पुरुष योनि में होगा । जब वे पुरुष होकर जनमेंगी, संन्यास वे तभी ले सकेंगी और तभी उन्हें मुक्ति भी मिलेगी । और बुद्ध ने भी एक दिन आयुष्मान आनंद से ईषत् पश्चाताप के साथ कहा कि ‘आनंद ! मैंने जो धर्म चलाया था, वह पाँच सहस्र वर्ष तक चलने वाला था, किंतु अब वह केवल पाँच सौ वर्ष चलेगा, क्योंकि नारियों को मैंने भिक्षुणी होने का अधिकार दे दिया है ।’”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक बताते हैं कि बुद्ध और महावीर ने नारियों को भिक्षुणी होने का अधिकार दिया, किंतु वह भी सुरक्षित न रहा।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि बुद्ध और महावीर ने कृपा करके नारियों को भी भिक्षुणी होने का अधिकार दिया था, किंतु यह अधिकार भी नारी के हाथ सुरक्षित न रह सका। जैनों के बीच जब दिगंबर संप्रदाय निकला, तब धर्माचार्य नारियों की भिक्षुणी होनेवाली बात से चबरा उठे और धर्म-पुस्तक में एक नया नियम बनाया कि नारियों का भिक्षुणी होना व्यर्थ है, क्योंकि मोक्ष नारी जीवन में नहीं मिल सकता। नारियाँ घर में रहकर दान-पुण्य करें और उस दिन की प्रतीक्षा करें जब उनका जन्म पुरुष योनि में होगा। जब वे पुरुष होकर जनमेंगी, संन्यास वे तभी ले सकेंगी और तभी उन्हें मुक्ति मिलेगी। और बुद्ध ने भी एक दिन आनंद से पश्चाताप के साथ कहा कि "आनंद! मैंने जो धर्म चलाया था, वह पाँच हजार वर्ष तक चलने वाला था, किंतु अब वह केवल पाँच सौ वर्ष चलेगा, क्योंकि नारियों को मैंने भिक्षुणी होने का अधिकार दे दिया है।"
भावार्थ: धर्म ने भी नारी को हीन स्थान दिया। दिगंबर जैन संप्रदाय ने तो यह तक कह दिया कि नारी को मोक्ष नहीं मिल सकता। बुद्ध ने भी नारी को भिक्षुणी बनाने पर पश्चाताप किया।
विशेष: ‘भिक्षुणी’ — बौद्ध या जैन साध्वी; ‘दिगंबर’ — जैन धर्म का वह संप्रदाय जो वस्त्रहीन जीवनचर्या स्वीकार करता है; ‘पुरुष योनि’ — पुरुष का जन्म; नारी के प्रति धार्मिक पूर्वाग्रहों का खुलासा।
“धर्म साधक महात्मा और साधु नारियों से भय खाते थे । विचित्र बात तो यह है कि इनमें से कई महात्माओं ने तो ब्याह भी किया और फिर नारियों की निंदा भी की । कबीर साहब का एक दोहा मिलता है— नारी तो हम हूँ करी, तब ना किया विचार । जब जानी तब परिहरी, नारी महा विकार ।। नारियों की यह अवहेलना हमारे अपने काल तक भी पहुँची है । बनाईं शा ने नारी को अहेरिन और नर को अहेर माना है । तात्पर्य यह कि अहेर को अहेरिन के पास से बच कर चलना चाहिए । बहुत नीचे के स्तर पर कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया उन कवियों की भी है जो नारी को ‘नागिन’ या ‘जादूगरनी’ समझते हैं । लेकिन, ये सब झूठी बातें हैं, जिनकी ईजाद पुरुष इसलिए करता है कि उनसे उसे अपनी दुर्बलता अथवा कल्पित श्रेष्ठता के दुलराने में सहायता मिलती है । असल में, विकार नारी में भी है और नर में भी; तथा नाग और जादूगर के गुण भी नारी में कम, पुरुष में अधिक होते हैं एवं आखेट तो मुख्यतः पुरुष का ही स्वभाव है ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक नारी के प्रति साधुओं एवं कवियों के दृष्टिकोण की आलोचना कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि धर्म साधक महात्मा और साधु नारियों से भय खाते थे। विचित्र बात यह है कि इनमें से कई महात्माओं ने ब्याह भी किया और फिर नारियों की निंदा भी की। कबीर साहब का एक दोहा मिलता है — "नारी तो हम हूँ करी, तब ना किया विचार। जब जानी तब परिहरी, नारी महा विकार।।" नारियों की यह अवहेलना हमारे समय तक भी पहुँची है। बनाईं शा ने नारी को अहेरिन (शिकार करने वाली) और नर को अहेर (शिकार) माना है। तात्पर्य यह कि अहेर को अहेरिन के पास से बचकर चलना चाहिए। बहुत नीचे के स्तर पर कुछ ऐसी ही प्रतिक्रिया उन कवियों की भी है जो नारी को 'नागिन' या 'जादूगरनी' समझते हैं। लेकिन ये सब झूठी बातें हैं, जिनकी ईजाद पुरुष इसलिए करता है कि उनसे उसे अपनी दुर्बलता अथवा कल्पित श्रेष्ठता के दुलराने में सहायता मिलती है। असल में विकार नारी में भी है और नर में भी; तथा नाग और जादूगर के गुण भी नारी में कम, पुरुष में अधिक होते हैं एवं आखेट तो मुख्यतः पुरुष का ही स्वभाव है।
भावार्थ: नारी को 'नागिन', 'जादूगरनी' या 'विकार' कहना पुरुष की मानसिकता का परिचायक है। वास्तव में विकार दोनों में है, किंतु पुरुष नारी को दोषी ठहराकर स्वयं को श्रेष्ठ सिद्ध करता है।
विशेष: कबीर का दोहा — नारी को विकार मानने की मानसिकता; ‘अहेरिन’ — शिकार करने वाली; ‘आखेट’ — शिकार; तीखा व्यंग्य एवं निर्मम आलोचना।
“इन सबसे भिन्न रवीन्द्रनाथ, प्रसाद और प्रेमचंद जैसे कवियों और रोमांटिक चिंतकों में नारी का जो रूप प्रकट हुआ, वह भी उसका अर्धनरेश्वरी रूप नहीं है । प्रेमचंद ने कहा है कि “पुरुष जब नारी के गुण लेता है तब वह देता बन जाता है; किंतु नारी जब नर के गुण सीखती है तब वह राक्षसी हो जाती है ।” इसी प्रकार, प्रसाद जी की इड्डा के विषय में यदि यह कहा जाय कि इड्डा वह नारी है जिसने पुरुषों के गुण सीखे हैं तो निष्कर्ष यही निकलेगा कि प्रसाद जी भी नारी को पुरुषों के क्षेत्र से अलग रखना चाहते थे । और रवींद्रनाथ का मत तो और भी स्पष्ट है । वे कहते हैं, नारी यदि नारी ही रहकर शुद्ध शुद्ध धरणी शोभा, शुद्ध आली, शुद्ध भालोवासा, शुद्ध सुमधुर छले, शतरूप भंगिमाय पलके-पलके फूटाय-जइए बंके बेंधे हँसे केदे सेवाये सोहागे छेपे चैपे थाके सदा तबे तार सार्थक जनम । की होइबे कर्म-कोर्ति, वीर्यवल, शिक्षा-दीक्षा तार ? अर्थात नारी की सार्थकता उसकी भंगिमा के मोहक और आकर्षक होने में है, केवल पृथ्वी की शोभा, केवल आलोक, केवल प्रेम की प्रतिमा बनने में है । कर्मकोर्ति, वीर्यबल और शिक्षा-दीक्षा लेकर वह क्या करेगी ?”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक रवीन्द्रनाथ, प्रसाद और प्रेमचंद के नारी-चित्रण की आलोचना कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि इन सबसे भिन्न रवीन्द्रनाथ, प्रसाद और प्रेमचंद जैसे कवियों और रोमांटिक चिंतकों में नारी का जो रूप प्रकट हुआ, वह भी उसका अर्धनारीश्वर रूप नहीं है। प्रेमचंद ने कहा है कि "पुरुष जब नारी के गुण लेता है तब वह देवता बन जाता है; किंतु नारी जब नर के गुण सीखती है तब वह राक्षसी हो जाती है।" इसी प्रकार प्रसाद जी की इड्डा के विषय में यदि यह कहा जाए कि इड्डा वह नारी है जिसने पुरुषों के गुण सीखे हैं तो निष्कर्ष यही निकलेगा कि प्रसाद जी भी नारी को पुरुषों के क्षेत्र से अलग रखना चाहते थे। और रवीन्द्रनाथ का मत तो और भी स्पष्ट है। वे कहते हैं कि नारी यदि नारी ही रहकर शुद्ध पृथ्वी की शोभा, शुद्ध आली, शुद्ध भालोवासा, शुद्ध सुमधुर छले, शतरूप भंगिमा से युक्त रहे, तभी उसका जन्म सार्थक है। कर्म-कीर्ति, वीर्यबल, शिक्षा-दीक्षा लेकर वह क्या करेगी?
भावार्थ: रवीन्द्रनाथ, प्रसाद और प्रेमचंद भी नारी को पारंपरिक भूमिका में ही देखना चाहते थे। उन्होंने भी नारी को पुरुष के समान अधिकार नहीं दिए।
विशेष: प्रेमचंद का उद्धरण — पुरुष और नारी के गुणों में भेद; ‘इड्डा’ — प्रसाद की ‘कामायनी’ की नायिका; रवीन्द्रनाथ के मत का उद्धरण — नारी को केवल सौंदर्य की प्रतिमा मानना।
“यतियों का अभिशाप काल समाप्त हो गया । अब नारी विकारों की खान और पुरुषों की बाधा नहीं मानी जाती । वह प्रेरणा का उद्गम, शक्ति का स्रोत और पुरुषों की क्लांति की महौषधि हो उठी है । फिर भी, नारी अपनी सही जगह पर नहीं पहुँची है । पुरुष नारी से अब यह कहने लगा है कि, “तुम्हें घर से बाहर निकलने की क्या जरूरत है ? कमाने को मैं अकेला काफी हूँ । तुम घर बैठे खर्च किया करो ।” किंतु इतना ही यथेष्ट नहीं है । नारियों को सोचना चाहिए कि पुरुष ऐसा कहता क्यों है ? स्पष्ट है, इसलिए कि नारी को वह अपनी क्रीड़ा की वस्तु मानता है, आराम के समय अपने मनोविनोद का साधन समझता है, इसलिए वह नहीं चाहता कि आनंद की इतनी अच्छी मूर्ति पर थोड़ी सी धूल या थोड़ा भी धुआँ लगे ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक नारी की वर्तमान स्थिति एवं पुरुष के दोहरे रवैये पर विचार कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि यतियों (संन्यासियों) का अभिशाप काल समाप्त हो गया। अब नारी विकारों की खान और पुरुषों की बाधा नहीं मानी जाती। वह प्रेरणा का उद्गम, शक्ति का स्रोत और पुरुषों की क्लांति की महौषधि हो उठी है। फिर भी नारी अपनी सही जगह पर नहीं पहुँची है। पुरुष नारी से अब यह कहने लगा है कि "तुम्हें घर से बाहर निकलने की क्या जरूरत है? कमाने को मैं अकेला काफी हूँ। तुम घर बैठे खर्च किया करो।" किंतु इतना ही यथेष्ट नहीं है। नारियों को सोचना चाहिए कि पुरुष ऐसा कहता क्यों है? स्पष्ट है, इसलिए कि नारी को वह अपनी क्रीड़ा की वस्तु मानता है, आराम के समय अपने मनोविनोद का साधन समझता है, इसलिए वह नहीं चाहता कि आनंद की इतनी अच्छी मूर्ति पर थोड़ी सी धूल या थोड़ा भी धुआँ लगे।
भावार्थ: नारी की स्थिति में सुधार हुआ है, किंतु वह अभी भी पुरुष की क्रीड़ा की वस्तु बनी हुई है। पुरुष उसे घर में रखकर उसके सौंदर्य का आनंद लेना चाहता है, उसे स्वतंत्र नहीं बनने देना चाहता।
विशेष: ‘महौषधि’ — महान औषधि; ‘यथेष्ट’ — पर्याप्त; ‘क्रीड़ा की वस्तु’ — भोग की वस्तु; तीखा व्यंग्य एवं मार्मिक विश्लेषण।
“नारी और नर एक ही द्रव्य की ढली दो प्रतिमाएँ हैं । आरंभ में दोनों बहुत कुछ समान थे । आज भी प्रत्येक नारी में कहीं न कहीं कोई एक प्रच्छन्न नर और प्रत्येक नर में कहीं न कहीं एक क्षीण नारी छिपी हुई है । किंतु सदियों से नारी अपने भीतर के नर को और नर अपने भीतर की नारी को बेतरह दबाता आ रहा है । परिणाम यह है कि आज सारा जमाना ही मर्दाना मर्द और औरतानी औरत का जमाना हो उठा है । पुरुष इतना कठोर और कठोर हो उठा है कि युद्धों में अपना रक्त बहाते समय उसे यह ध्यान ही नहीं रहता कि रक्त के पीछे जिनका सिंदूर बहानेवाला है, उनका क्या हाल होगा । और न सिंदूरवालियों को ही इसकी फिक्र है कि और नहीं तो, उन जगहों पर तो उनकी राय खुले जहाँ सिंदूर पर आफत आने की आशंका है । कौरवों की सभा में यदि सिंह की वाता कृष्ण और दुर्योधन के बीच न होकर कुंती और गांधारी के बीच छूटी होती, तो बहुत संभव था कि महाभारत न मचता । किंतु कुंतियों और गांधारियों तब भी निष्कृष्ट थीं और आज भी निष्कृष्ट हैं । बल्कि, द्वापर से कलिकाल तक पहुँचते-पहुँचते वे अपने भीतर की नरता का और भी अधिक दलन कर चुकी हैं । जहाँ कहीं फूलों का प्रदर्शन और रेशमी वस्त्रों का हाट है, नारियों अपने मन से वहीं जमा होती हैं । जिन कामों से फूलों के बाग उजड़ते और रेशमी वस्त्रों के बाजार जलकर खाक हो जाते हैं, उनके संचालन और नियंत्रण का सारा भार उन्होंने पुरुषों पर डाल रखा है । आधी दुनिया उछलने-कूदने, आग लगाने और उसे बुझाने में लगी हुई है और आधी दुनिया फूलों की सेज में है ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक नर-नारी के वास्तविक संबंध एवं उनके बीच के अंतर्द्वंद्व का विश्लेषण कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि नारी और नर एक ही द्रव्य की ढली दो प्रतिमाएँ हैं। आरंभ में दोनों बहुत कुछ समान थे। आज भी प्रत्येक नारी में कहीं न कहीं कोई एक प्रच्छन्न (छिपा हुआ) नर और प्रत्येक नर में कहीं न कहीं एक क्षीण नारी छिपी हुई है। किंतु सदियों से नारी अपने भीतर के नर को और नर अपने भीतर की नारी को बेतरह दबाता आ रहा है। परिणाम यह है कि आज सारा जमाना ही मर्दाना मर्द और औरतानी औरत का जमाना हो उठा है। पुरुष इतना कठोर हो उठा है कि युद्धों में रक्त बहाते समय उसे यह ध्यान ही नहीं रहता कि रक्त के पीछे जिनका सिंदूर बहानेवाला है, उनका क्या हाल होगा। और न सिंदूरवालियों को ही इसकी फिक्र है। कौरवों की सभा में यदि सिंह की वार्ता कृष्ण और दुर्योधन के बीच न होकर कुंती और गांधारी के बीच छिड़ी होती, तो बहुत संभव था कि महाभारत न मचता। किंतु कुंतियों और गांधारियों तब भी निष्कृष्ट थीं और आज भी निष्कृष्ट हैं। जहाँ कहीं फूलों का प्रदर्शन और रेशमी वस्त्रों का हाट है, नारियाँ अपने मन से वहीं जमा होती हैं। जिन कामों से फूलों के बाग उजड़ते और रेशमी वस्त्रों के बाजार जलकर खाक हो जाते हैं, उनके संचालन और नियंत्रण का सारा भार उन्होंने पुरुषों पर डाल रखा है। आधी दुनिया उछलने-कूदने, आग लगाने और उसे बुझाने में लगी हुई है और आधी दुनिया फूलों की सेज में है।
भावार्थ: नर और नारी दोनों में एक-दूसरे के गुण विद्यमान हैं, किंतु समाज ने उन्हें दबा दिया है। पुरुष हिंसा और युद्ध में लगा है और नारी केवल सौंदर्य एवं भोग की वस्तु बनी हुई है।
विशेष: ‘प्रच्छन्न’ — छिपा हुआ; ‘क्षीण’ — कमजोर; ‘निष्कृष्ट’ — हीन; ‘महाभारत’ का उदाहरण — युद्ध की त्रासदी; ‘फूलों की सेज’ — नारी की सीमित भूमिका का प्रतीक।
“इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता वह नहीं है जिसे रोमांटिक कवियों और चिंतकों ने बतलाया है, बल्कि वह है जिसकी ओर संकेत गांधी और माक्सर् करते हैं । निवृत्तिमार्गियों की तरह नारी से दूर भागने की बात तो हमें मूर्खता की बात है; और भोगवादियों के समान नारी को निरे भोग की वस्तु मान बैठना और भी गलत है । नारी केवल नर को रिझाने अथवा उसे प्रेरणा देने को नहीं बनी है । जीवन यज्ञ में उसका भी अपना हिस्सा है और वह हिस्सा घर तक ही सीमित नहीं, बाहर भी है । जिसे पीछे पुरुष अपना कर्मक्षेत्र मानता है, वह नारी का भी कर्मक्षेत्र है । नर और नारी, दोनों के जीवनदेश्य एक हैं । यह अन्याय है कि पुरुष तो अपने उद्देश्य की सिद्धि के लिए मनमाने विस्तार का क्षेत्र अधिकृत कर ले और नारियों के लिए घर का छोटा कोना छोड़ दे । जीवन की प्रत्येक बड़ी घटना आज केवल पुरुष प्रवृत्ति से नियंत्रित और संचालित होती है । इसीलिए, उसमें कर्कशता अधिक, कोमलता कम दिखाई देती है । यदि इस नियंत्रण और संचालन में नारियों का भी हाथ हो तो मानवीय संबंधों में कोमलता को वृद्धि अवश्य होगी ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध से संकलित हैं।
प्रसंग: लेखक नारी की मुक्ति का मार्ग एवं उसकी वास्तविक भूमिका का निर्धारण कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि इस स्थिति से बाहर निकलने का रास्ता वह नहीं है जिसे रोमांटिक कवियों और चिंतकों ने बतलाया है, बल्कि वह है जिसकी ओर संकेत गांधी और मार्क्स करते हैं। निवृत्तिमार्गियों की तरह नारी से दूर भागने की बात तो मूर्खता की बात है; और भोगवादियों के समान नारी को निरे भोग की वस्तु मान बैठना और भी गलत है। नारी केवल नर को रिझाने अथवा उसे प्रेरणा देने को नहीं बनी है। जीवन यज्ञ में उसका भी अपना हिस्सा है और वह हिस्सा घर तक ही सीमित नहीं, बाहर भी है। जिसे पीछे पुरुष अपना कर्मक्षेत्र मानता है, वह नारी का भी कर्मक्षेत्र है। नर और नारी, दोनों के जीवनदेश्य एक हैं। यह अन्याय है कि पुरुष तो अपने उद्देश्य की सिद्धि के लिए मनमाने विस्तार का क्षेत्र अधिकृत कर ले और नारियों के लिए घर का छोटा कोना छोड़ दे। जीवन की प्रत्येक बड़ी घटना आज केवल पुरुष प्रवृत्ति से नियंत्रित और संचालित होती है। इसीलिए उसमें कर्कशता अधिक, कोमलता कम दिखाई देती है। यदि इस नियंत्रण और संचालन में नारियों का भी हाथ हो तो मानवीय संबंधों में कोमलता की वृद्धि अवश्य होगी।
भावार्थ: नारी की मुक्ति का मार्ग न संन्यास है और न भोग। उसे पुरुष के समान कर्मक्षेत्र में भागीदारी मिलनी चाहिए। इससे मानवीय संबंधों में कोमलता आएगी।
विशेष: ‘जीवन यज्ञ’ — जीवन का महायज्ञ; ‘कर्मक्षेत्र’ — कार्यक्षेत्र; ‘कर्कशता’ — कठोरता; गांधी एवं मार्क्स की ओर संकेत।
“अर्धनारीश्वर केवल इसी बात का प्रतीक नहीं है कि नारी और नर जब तक अलग हैं तब तक दोनों अधूरे हैं, बल्कि इस बात का भी कि पुरुष में नारीत्व की ज्योति जगे, और यह कि प्रत्येक नारी में भी पौरुष का स्पष्ट आभास हो । मही माँगती प्राण-प्राण में सजी कुसुम की ब्यारी; स्वप्न-स्वप्न में गूँज सत्य की, पुरुष-पुरुष में नारी ।”
संदर्भ: प्रस्तुत पंक्तियाँ ‘अर्धनारीश्वर’ निबंध की अंतिम पंक्तियाँ हैं।
प्रसंग: लेखक अर्धनारीश्वर की कल्पना के सच्चे अर्थ को स्पष्ट करते हुए निबंध का समापन कर रहे हैं।
व्याख्या: लेखक कहते हैं कि अर्धनारीश्वर केवल इसी बात का प्रतीक नहीं है कि नारी और नर जब तक अलग हैं तब तक दोनों अधूरे हैं, बल्कि इस बात का भी कि पुरुष में नारीत्व की ज्योति जगे, और यह कि प्रत्येक नारी में भी पौरुष का स्पष्ट आभास हो। पृथ्वी प्राण-प्राण में सजी कुसुम की ब्यारी (फूलों की बहार) माँगती है; स्वप्न-स्वप्न में सत्य की गूँज होती है, और पुरुष-पुरुष में नारी विद्यमान है।
भावार्थ: अर्धनारीश्वर का सच्चा अर्थ है — नर और नारी दोनों में एक-दूसरे के गुणों का समावेश। पुरुष में कोमलता और नारी में साहस — दोनों का विकास आवश्यक है।
विशेष: निबंध की सर्वोत्कृष्ट पंक्ति; ‘पुरुष-पुरुष में नारी’ — पुरुष में नारीत्व की उपस्थिति; काव्यात्मक शैली में निबंध का समापन; दिनकर की कविता एवं गद्य का सुंदर संगम।
परीक्षा में पूछे जाने योग्य महत्वपूर्ण शब्दों के प्रामाणिक अर्थ
परीक्षा में पूछे जाने योग्य तथ्य — एक नज़र में
प्रत्येक प्रश्न 1 अंक · उत्तर चुनने के बाद “उत्तर जाँचें” दबाएँ
अर्धनारीश्वर की कल्पना शिव और शक्ति के बीच पूर्ण समन्वय दिखाने के लिए की गई होगी। यह कल्पना इस बात का भी संकेत है कि नर-नारी पूर्ण रूप से समान हैं एवं उनमें से एक के गुण दूसरे के दोष नहीं हो सकते। अर्थात नरों में नारियों के गुण आएँ तो इससे उनकी मर्यादा हीन नहीं होती, बल्कि उनकी पूर्णता में वृद्धि होती है।
आज की सार्थकता: आज के समाज में नारी को पुरुष के समान अधिकार प्राप्त नहीं हैं। नारी को केवल घर तक सीमित रखा जाता है। अर्धनारीश्वर की कल्पना आज भी प्रासंगिक है क्योंकि यह हमें बताती है कि नर और नारी दोनों में एक-दूसरे के गुणों का समावेश होना चाहिए। पुरुष में कोमलता और नारी में साहस — दोनों का विकास आवश्यक है। यदि दोनों के गुणों का समन्वय होगा तो समाज में समरसता आएगी।
दिनकर जी के अनुसार नारी की पराधीनता कृषि के विकास के साथ आरंभ हुई। नर और मादा पशुओं में भी थे और पक्षियों में भी। किंतु पशुओं और पक्षियों ने अपनी मादाओं पर आर्थिक परवशता नहीं लादी। लेकिन मनुष्य की मादा पर यह पराधीनता आप से आप लद गई। और इस पराधीनता ने नर-नारी से वह सहज दृष्टि भी छीन ली जिससे नर पशुओं की मादा को या मादा अपने नर को देखती है। कृषि का विकास सम्भवतः पहला सोपान था, किंतु इस पहली सीढ़ी पर मनुष्य ने भारी कीमत वसूल कर ली।
निष्कर्ष: कृषि के विकास के साथ पुरुष ने उत्पादन के साधनों पर अधिकार कर लिया और नारी आर्थिक रूप से पराधीन हो गई। इसके कारण नारी अपने अस्तित्व की अधिकारिणी नहीं रही। उसके सुख-दुख, प्रतिष्ठा-अप्रतिष्ठा, यहाँ तक कि जीवन-मरण भी पुरुष की मर्जी पर टिकने लगे।
प्रवृत्तिमार्ग: गृहस्थ जीवन की स्वीकृति का मार्ग, जिसमें पुरुष विवाह करके गृहस्थ बनता था।
निवृत्तिमार्ग: गृहस्थ जीवन को अस्वीकार करने वाला मार्ग, जिसमें पुरुष संन्यास लेकर घर छोड़ देता था।
नारी की स्थिति पर प्रभाव: दिनकर जी के अनुसार नारी की पद-मर्यादा प्रवृत्तिमार्ग के प्रचार से उतरी और निवृत्तिमार्ग के प्रचार से और गिरती रही। जो प्रवृत्तिमार्गी हुए, उन्होंने नारी को गले से लगाया, क्योंकि वे जीवन से आनंद चाहते थे और नारी आनंद की खान थी। किंतु जो निवृत्तिमार्गी निकले, उन्होंने जीवन के साथ नारी को भी अलग ढकेल दिया, क्योंकि नारी उनके किसी काम की चीज नहीं थी।
परिणाम: प्राचीन विश्व में जब वैयक्तिक मुक्ति की खोज सबसे बड़ी साधना मानी जाने लगी, तब झुंड के झुंड विवाहित लोग संन्यास लेने लगे और उनकी अभागिनी पत्नियों के सिर पर जीवित वैधव्य का पहाड़ टूटने लगा।
बुद्ध ने एक दिन आयुष्मान आनंद से ईषत् पश्चाताप के साथ कहा — "आनंद! मैंने जो धर्म चलाया था, वह पाँच सहस्र वर्ष तक चलने वाला था, किंतु अब वह केवल पाँच सौ वर्ष चलेगा, क्योंकि नारियों को मैंने भिक्षुणी होने का अधिकार दे दिया है।"
तात्पर्य: इस कथन से स्पष्ट है कि बुद्ध भी नारियों को भिक्षुणी होने का अधिकार देने पर पश्चाताप कर रहे थे। उन्हें लगता था कि नारियों को धर्म में प्रवेश देने से उनके धर्म की आयु कम हो गई। यह नारी के प्रति धार्मिक पूर्वाग्रह का ही परिचायक है। बुद्ध ने नारियों को अधिकार दिया, किंतु मन ही मन उसे अपनी भूल मानते रहे।
स्त्री को अहेरिन (शिकार करने वाली), नागिन और जादूगरनी कहने के पीछे पुरुष की यह मंशा होती है कि वह नारी को भयानक, विनाशकारी और खतरनाक सिद्ध करके अपनी श्रेष्ठता साबित कर सके। दिनकर जी कहते हैं कि ये सब झूठी बातें हैं, जिनकी ईजाद पुरुष इसलिए करता है कि उनसे उसे अपनी दुर्बलता अथवा कल्पित श्रेष्ठता के दुलराने में सहायता मिलती है।
क्या उचित है? नहीं, ऐसा कहना उचित नहीं है। असल में विकार नारी में भी है और नर में भी; तथा नाग और जादूगर के गुण भी नारी में कम, पुरुष में अधिक होते हैं एवं आखेट (शिकार) तो मुख्यतः पुरुष का ही स्वभाव है। इस प्रकार नारी को दोषी ठहराना पुरुष की मानसिकता का परिचायक है।
दिनकर जी रवीन्द्रनाथ, प्रसाद और प्रेमचंद के चिंतन से इसलिए असंतुष्ट हैं क्योंकि इन तीनों ने भी नारी को पारंपरिक भूमिका में ही देखा।
प्रेमचंद: उन्होंने कहा कि "पुरुष जब नारी के गुण लेता है तब वह देवता बन जाता है; किंतु नारी जब नर के गुण सीखती है तब वह राक्षसी हो जाती है।" इसका अर्थ है कि प्रेमचंद भी नारी को पुरुष के समान अधिकार नहीं देना चाहते थे।
प्रसाद: उनकी इड्डा (कामायनी की नायिका) के विषय में यदि यह कहा जाए कि इड्डा वह नारी है जिसने पुरुषों के गुण सीखे हैं तो निष्कर्ष यही निकलेगा कि प्रसाद जी भी नारी को पुरुषों के क्षेत्र से अलग रखना चाहते थे।
रवीन्द्रनाथ: उनका मत तो और भी स्पष्ट है। वे कहते हैं कि नारी यदि नारी ही रहकर शुद्ध पृथ्वी की शोभा, केवल आलोक, केवल प्रेम की प्रतिमा बनने में है। कर्म-कीर्ति, वीर्यबल और शिक्षा-दीक्षा लेकर वह क्या करेगी? अर्थात रवीन्द्रनाथ भी नारी को केवल सौंदर्य की प्रतिमा मानते थे।
दिनकर जी के अनुसार यतियों (संन्यासियों) का अभिशाप काल समाप्त हो गया। अब नारी विकारों की खान और पुरुषों की बाधा नहीं मानी जाती। वह प्रेरणा का उद्गम, शक्ति का स्रोत और पुरुषों की क्लांति की महौषधि हो उठी है।
पुरुष का रवैया: फिर भी नारी अपनी सही जगह पर नहीं पहुँची है। पुरुष नारी से अब यह कहने लगा है कि "तुम्हें घर से बाहर निकलने की क्या जरूरत है? कमाने को मैं अकेला काफी हूँ। तुम घर बैठे खर्च किया करो।" किंतु इतना ही यथेष्ट नहीं है। नारियों को सोचना चाहिए कि पुरुष ऐसा कहता क्यों है? स्पष्ट है, इसलिए कि नारी को वह अपनी क्रीड़ा की वस्तु मानता है, आराम के समय अपने मनोविनोद का साधन समझता है, इसलिए वह नहीं चाहता कि आनंद की इतनी अच्छी मूर्ति पर थोड़ी सी धूल या थोड़ा भी धुआँ लगे।
दिनकर जी कहते हैं कि नारी और नर एक ही द्रव्य की ढली दो प्रतिमाएँ हैं। आरंभ में दोनों बहुत कुछ समान थे। आज भी प्रत्येक नारी में कहीं न कहीं कोई एक प्रच्छन्न (छिपा हुआ) नर और प्रत्येक नर में कहीं न कहीं एक क्षीण नारी छिपी हुई है।
समस्या: किंतु सदियों से नारी अपने भीतर के नर को और नर अपने भीतर की नारी को बेतरह दबाता आ रहा है। परिणाम यह है कि आज सारा जमाना ही मर्दाना मर्द और औरतानी औरत का जमाना हो उठा है। पुरुष इतना कठोर हो उठा है कि युद्धों में रक्त बहाते समय उसे यह ध्यान ही नहीं रहता कि रक्त के पीछे जिनका सिंदूर बहानेवाला है, उनका क्या हाल होगा।
उदाहरण: यदि कौरवों की सभा में सिंह की वार्ता कृष्ण और दुर्योधन के बीच न होकर कुंती और गांधारी के बीच छिड़ी होती, तो बहुत संभव था कि महाभारत न मचता।
दिनकर जी के अनुसार नारी की मुक्ति का मार्ग न तो रोमांटिक कवियों और चिंतकों द्वारा बतलाया गया मार्ग है और न ही संन्यास का मार्ग।
मुक्ति का मार्ग: (1) निवृत्तिमार्गियों की तरह नारी से दूर भागने की बात मूर्खता है। (2) भोगवादियों के समान नारी को निरे भोग की वस्तु मान बैठना और भी गलत है। (3) नारी केवल नर को रिझाने अथवा उसे प्रेरणा देने को नहीं बनी है। (4) जीवन यज्ञ में उसका भी अपना हिस्सा है और वह हिस्सा घर तक ही सीमित नहीं, बाहर भी है। (5) जिसे पीछे पुरुष अपना कर्मक्षेत्र मानता है, वह नारी का भी कर्मक्षेत्र है।
निष्कर्ष: नर और नारी दोनों के जीवनदेश्य एक हैं। यह अन्याय है कि पुरुष तो अपने उद्देश्य की सिद्धि के लिए मनमाने विस्तार का क्षेत्र अधिकृत कर ले और नारियों के लिए घर का छोटा कोना छोड़ दे। यदि जीवन के नियंत्रण और संचालन में नारियों का भी हाथ हो तो मानवीय संबंधों में कोमलता की वृद्धि अवश्य होगी।
इस कथन का आशय यह है कि प्रत्येक पुरुष में कुछ न कुछ नारीत्व के गुण अवश्य होने चाहिए। यदि पुरुष में कोमलता, करुणा, प्रेम, सहानुभूति जैसे नारीत्व के गुण नहीं हैं तो वह पूर्ण नहीं है।
व्याख्या: दिनकर जी कहते हैं कि अर्धनारीश्वर केवल इसी बात का प्रतीक नहीं है कि नारी और नर जब तक अलग हैं तब तक दोनों अधूरे हैं, बल्कि इस बात का भी कि पुरुष में नारीत्व की ज्योति जगे, और यह कि प्रत्येक नारी में भी पौरुष का स्पष्ट आभास हो।
अर्थ: जिस प्रकार नारी में साहस, वीर्य और कर्मठता का होना आवश्यक है, उसी प्रकार पुरुष में कोमलता, प्रेम और करुणा का होना आवश्यक है। दोनों के गुणों का समन्वय ही पूर्णता है। 'पुरुष-पुरुष में नारी' — इस पंक्ति से यही स्पष्ट होता है कि प्रत्येक पुरुष में नारीत्व विद्यमान है।
'अर्धनारीश्वर' निबंध में दिनकर जी ने नर-नारी संबंधों का गहन विश्लेषण किया है। अर्धनारीश्वर शिव और पार्वती का कल्पित रूप है, जिसमें आधा अंग पुरुष का और आधा नारी का होता है। यह कल्पना नर-नारी की पूर्ण समानता एवं उनके गुणों के समन्वय का प्रतीक है।
लेखक बताते हैं कि गुणों का बैटवारा करते समय पुरुष ने नारी से उसकी राय नहीं पूछी। उसने स्वयं को वृक्ष, धूप, विचार और सत्ताधारी बनाया और नारी को लता, चाँदनी, भावना एवं शोभा तक सीमित कर दिया। कृषि के विकास के साथ नारी आर्थिक रूप से पराधीन हो गई।
प्रवृत्तिमार्गियों ने नारी को भोग की वस्तु माना और निवृत्तिमार्गियों ने उसे त्याज्य समझा। बुद्ध, महावीर, कबीर, प्रेमचंद, प्रसाद और रवीन्द्रनाथ — सभी ने नारी को पारंपरिक भूमिका में ही देखा।
अंत में लेखक कहते हैं कि नारी की मुक्ति का मार्ग कर्मक्षेत्र में समान भागीदारी है। नर और नारी दोनों में एक-दूसरे के गुणों का समावेश होना चाहिए। पुरुष में नारीत्व और नारी में पौरुष — यही अर्धनारीश्वर का सच्चा अर्थ है।